Uttarakhand News: राज्यसभा के लिए नितिन नबीन के मनोनयन पर सीएम धामी ने दी बधाई, कहा– संगठन को मजबूत दिशा देने वाले कर्मठ नेता….


देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बीजेपी ने संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को तरजीह दी है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है।

Auto Inserted Image
      

सीएम धामी ने दी बधाई

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से उम्मीदवार घोषित कर राष्ट्र निर्माण में संगठन की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया है।

संगठन के अध्यक्ष के रूप में उनका प्रभावी नेतृत्व, जमीनी कार्यशैली, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और संगठन विस्तार में निभाई गई निर्णायक भूमिका इस दायित्व की स्वाभाविक परिणति है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed