Uttarakhand News: रंगोत्सव मनाने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना, भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल…..


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी रंगोत्सव मनाने के बाद तुरंत पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। इसी यात्रा में शामिल होने के लिए सीएम धामी देहरादून से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए है।

Auto Inserted Image
      

परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि कल वीरों और क्रांतिकारियों की पवित्र भूमि पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण मानसिकता से ग्रसित राष्ट्रविरोधी शासन के विरुद्ध ‘परिवर्तन यात्रा जनसभा’ में सहभागिता हेतु कोलकाता के लिए प्रस्थान करूंगा। विगत वर्षों में जिस प्रकार तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से ग्रसित राजनीति ने राज्य की प्रगति को बाधित किया है, उससे आम जनमानस स्वयं को उपेक्षित और शोषित महसूस कर रहा है।

ममता सरकार पर साधा निशाना

सीएम धामी ने आगे लिखा कि लोकतंत्र की भावना के विपरीत चल रही इस व्यवस्था से परिवर्तन की आवश्यकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना मत देकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed