Uttarakhand news- सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, त्रिस्तरीय पंचायतों और नियमितीकरण नीति पर हो सकता है अहम फैसला….


Dhami Cabinet Meeting : सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें कई अहम फैसल लिए जा सकते है। बैठक में उत्तराखंड के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद है। त्रिस्तरीय पंचायतों को लेकर चर्चा जारी है। नियमितीकरण के लिए ठोस नीति संबंधित प्रस्ताव को भी बैठक में मंजूरी मिल सकती है।

Auto Inserted Image
      

धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू

धामी कैबिनेट की बैठक (Dhami Cabinet Meeting) में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जिसमें पंचायती राज विभाग में पंचायत का आरक्षण प्रस्तावित है। ग्राम पंचायत में प्रशासकों की तैनाती को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिस पर बैठक में मंथन होगा। पंचायती राज विभाग में पंचायत का आरक्षण प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है।

वहीं 8 शहरों में 23 खेल एकेडमी बनाना का लिगेसी प्लान और उपनल कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया (Dhami Cabinet Meeting) को ऑनलाइन किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed