‘पीड़ितों को त्वरित राहत मिले’, CM धामी ने दिए सख्त निर्देश, पुनर्निर्माण में तेजी लाने पर जोर… – NNSP


देहरादून। राज्य में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत/पुनर्निर्माण तथा तात्कालिक दृष्टि से जन सुविधा बहाल किये जाने हेतु शासनादेश जारी किया गया है। राज्य आपदा मोचन निधि (एस.डी.आर.एफ) द्वारा निर्धारित मानकों से आच्छादित कार्यों की स्वीकृतियों हेतु जिलाधिकारियों/मण्डलायुक्तों के वित्तीय/प्रशासनिक अधिकार की सीमा बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पूर्व में कैबिनेट द्वारा लिए गये निर्णय के अनुपालन से संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Auto Inserted Image
      

आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत मिले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सम्पतियों के पुनर्निर्माण तथा तात्कालिक दृष्टि से जन सुविधायें बहाल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अधिकारों को संशोधित किये जाने से आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत मिल सकेगी तथा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लायी जा सकेगी।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन द्वारा मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी किया गया है। अब राज्य में आपदा से क्षतिग्रस्त सम्पतियों के मरम्मत व पुनर्निर्माण आदि के लिए जिलाधिकारी को 20.00 लाख से 1.00 करोड़ तक तथा मण्डलायुक्तों को 20.00 लाख से 50.00 लाख के स्थान पर 1.00 करोड़ से 5.00 करोड़ तक के वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के अधिकार प्रदान किये गये हैं।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed