Uttarakhand News: उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसों से मचा हाहाकार, 12 की मौत और 32 घायल; PM मोदी और CM धामी ने जताया दुख…..


देहरादून. उत्तराखंड में मंगलवार, 17 नवंबर की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं. पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ. यहां यात्रियों से भरी बस करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी. हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 26 घायल हो गए. दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ. यहां शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो खाई में गिर गई. इसमें 4 लोगों की मौत हुई और 6 घायल हो गए. हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है.

Auto Inserted Image
      

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मैं दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ और टिहरी के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *