Uttarakhand News: हरियाणा की संस्कृति से रूबरू होंगे उत्तराखंड के युवा, सेवा यात्रा पर सीएम धामी ने दल को किया रवाना….


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय, देहरादून से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रा पर हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से संवाद कर उनके दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया.

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, स्थानीय विशेषताओं, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से जानने-समझने का अवसर मिलता है. साथ ही, यह उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान को देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का भी माध्यम बनता है.

मुख्यमंत्री ने युवा क्रिएटर्स से आह्वान किया कि वे भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों की संस्कृति और वहां की बेहतर कार्यप्रणालियों को जानने के साथ-साथ उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, प्राकृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं से भी वहां के लोगों को परिचित कराएं.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *