Kailash Mansarovar Yatra: मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम ने यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। आज चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टनकपुर कैंप में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद किया।

Auto Inserted Image
      

उन्होंने कहा कि आप वहां क्षेत्र में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार भी आप अपने-अपने क्षेत्र में जरूर करें। इस दौरान उन्होंने जातियों से धारचूला में स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रे हैं। उसी तरह से आप भी वहां के स्थानीय उत्पाद खरीद कर वहां के स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करेंl

कहा कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के दर्शन को जा रहे हैं तो वहां से वापस लौटकर वह अपने-अपने राज्यों में जब जाएंगे तो उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनकर जाएंगे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed