Uttarakhand News: CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश….


उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड (ऊधमसिंह नगर) पर जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए. उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए.

Auto Inserted Image
      

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, गोविंद टम्टा, डॉ. नवीन भट्ट, अमित कुमार पांडे, भवानी भंडारी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक अधिकारी और जनप्रतिनिधि, जनता मौजूद थी.

बता दें बीते सोमवार को सीएम धामी ‘सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी’ कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे. यहां मुख्यमंत्री ने कहा था कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का एक प्रभावशाली प्लेटफॉर्म बन चुका है. उन्होंने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता रखता है और उत्तराखण्ड के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *