Uttarakhand News: ‘TMC के खिलाफ गुस्सा, बंगाल में बदलाव तय’, CM धामी का दावा, कहा- पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी…..


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एग्जिट पोल अपनी जगह है, वहां लोगों में TMC के खिलाफ गुस्सा है। परिवर्तन की लहर है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वहाँ डबल इंजन की सरकार बनेगी। वहाँ भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार बनेगी और बंगाल भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।

Auto Inserted Image
      

ममता सरकार पर साधा निशाना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण जनता अब बदलाव चाहती है। एग्जिट पोल ठीक हैं, लेकिन जब मैं वहां गया तो लोगों में ममता सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी। बदलाव की लहर साफ नजर आ रही थी। बंगाल में इस बार डबल इंजन सरकार बनेगी इसका मुझे पूरा विश्वास है।

यहां का शहद औषधीय गुणों से भरपूर

उन्होंने आगे कहा कि हमारा राज्य वनों से घिरा हुआ है, जिसमें बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। यहां का शहद औषधीय गुणों से भरपूर है, और हमने इसकी क्षमता का उपयोग करने का फैसला किया है ताकि इसे हमारे राज्य से दूसरे राज्यों में भेजा जा सके।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *