Dehradun: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान, पदयात्रा निकाली, सीएम धामी भी हुए शामिल


कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान शुरू हो गया है। राजधानी दून के परेड ग्राउंड से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकली। आयोजन स्थल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची।

Auto Inserted Image
      

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर नकारात्मक रवैये के विरोध में उत्तराखंड में महाआक्रोश अभियान शुरू किया है। मोर्चा मातृ शक्ति के साथ मिलकर विपक्ष के संसद में किए गए नारी अपमान को उजागर करेगा।

पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विपक्ष ने अपनी राजनीति के कारण इसका विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाई है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के प्रति किया जाएगा जागरूक

इस अभियान के तहत प्रदेशभर में महिला जन आक्रोश पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी और कांग्रेस के रवैये के खिलाफ आवाज उठाएंगी। अभियान में महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा। युवतियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से दस दिनों तक प्रभावी अभियान चलाकर महिलाओं की आवाज को अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

महिला जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। रुचि भट्ट ने प्रदेश की सभी महिलाओं से इस अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।

 



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *