Uttarakhand News: ‘सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक…’, होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा- यह पर्व सभी को एक सूत्र में पिरोने का देता है संदेश……


देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा राज्य कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली का यह पावन उत्सव प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो भेदभाव मिटाकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। भारतीय जनता पार्टी इसी भावना के साथ अंत्योदय, सेवा और सबका साथ–सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

Auto Inserted Image
      

तीसरा दशक उत्तराखंड का

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने बाबा केदारनाथ के मंदिर से ऐलान किया था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। हम सब मिलकर, एकता और आपसी मेलजोल से, राज्य को भारत का सबसे अच्छा राज्य बनाने और इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि संभावनाएं हमेशा बनी रहती हैं और हमें हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि कुंभ मेला 2027 बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में, भारत सरकार ने कुंभ मेले की तैयारियों में मदद के लिए 500 करोड़ रुपये दिए हैं।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed