Uttarakhand News- उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026: 21 फरवरी से होगी शुरुआत, 2.15 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, प्रदेश में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्र….


देहरादून। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 छात्र शामिल होंगे। जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 छात्र शामिल होंगे।12वीं में 1,02,986 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

Auto Inserted Image
      

प्रदेशभर में 156 केंद्र संवेदनशील

बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने कहा कि प्रदेशभर में 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए है। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 ने अपना पंजीकरण कराया है। जिनमें से 1722 व्यक्तिगत जबकि 1,10,544 संस्थागत शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 1,02,986 ने अपना पंजीकरण कराया है।

इस बार कक्ष निरीक्षकों के रूप में केवल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षकों को ही लगाया गया है। उच्च प्राथमिक और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष परिस्थितियों में ही कक्ष निरीक्षक बनाया जाए।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed