गंगा दशहरा पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, मां गंगा के अवतरण दिवस को बताया आस्था का पर्व…. – NNSP


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को पतित पावनी मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Auto Inserted Image
      

पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा

सीएम धामी ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

पौराणिक महत्व

धार्मिक ग्रंथों कि माने तो मां गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैरों से हुआ था। इसलिए उन्हें विष्णुपदी का नाम दिया गया है। वहां से निकलने के बाद भगवान ब्रह्मा ने उन्हें अपने कमंडल में समाहित कर लिया, जिसकी वजह से उन्हें ब्रह्मपुत्री नाम मिला। साथ ही, यह शिव जी की जटाओं में निवास करती हैं। शिवजी ने अपनी जटाओं को सात धाराओं में विभाजित कर दिया।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed