CM धामी की घोषणा के दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी, जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु शासनादेश निर्गत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के महज दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी कर राज्य सरकार ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में स्थित जैतपुर-धनौरी मार्ग (किमी 1 से 9) के डी.बी.एम. एवं बी.सी. कार्यों द्वारा सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस कार्य के लिए कुल ₹1013.95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Auto Inserted Image
      

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढीकरण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए थे। शासन द्वारा इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शासनादेश निर्गत कर दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed