सेलाकुई- नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत शनिवार को कॉलोनी नामकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मौजूद रहें।
इस दौरान स्वास्तिक एवं श्री श्याम कॉलोनी नाम से 2 अनाम कॉलोनियों का नामकरण किया गया। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और दोनो कॉलोनी वासियों ने पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
सेलाकुई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर के सामने वाली गली को श्री श्याम कॉलोनी के नाम से जाना जाएगा। वही स्वस्तिक कॉलोनी राजारोड (बहादुरपुर) में स्थित हैं।

Auto Inserted Image
      

विधायक ने कहा उक्त दोनों कॉलोनियों का नाम कॉलोनी वासियों के द्वारा सुझाया गया है जो वाकई काफी उत्तम नाम हैं।
स्वास्तिक जो की हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण चिह्न है, यह न केवल शुभता का प्रतीक है, बल्कि इसे बनाने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
विधायक ने श्री श्याम कॉलोनी को सेलाकुई स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के पास होना उसकी विशेषता बताया हैं।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, विनोद पाल संदीप भंडारी, योगेश कुमार, उमेद राणा, विनोद त्यागी, दीपक दुलाल, राजा राम पोखरियाल, विजय बुटोला, हीरा सिंह, आनंद सिंह रावत, विक्रम सिंह आदि कॉलोनीवासी भी उपस्थित रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed