योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल


राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने चकराता मंडल की दो दिवसीय प्रवास में क्षेत्रवासियों के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्वांसापुल में जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों के साथ संवाद करके प्राकृतिक खेती के लाभों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकारों की जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा।

Auto Inserted Image
      

उन्होंने चकराता बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान चकराता विधानसभा संयोजक रामशरण नौटियाल, जिला महामंत्री अमित डबराल, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजयुमो संजय तोमर, मोनिका अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, प्रीतम चौहान, प्रवीण चौहान, विवेक अग्रवाल, प्रशांत नेगी, नारायण राणा आदि उपस्थित रहे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *