कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत, पांच घायल।।


हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के पास गुरुवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Auto Inserted Image
      

बताया गया कि बोलेरो हिमाचल प्रदेश की ओर से विकासनगर आ रही थी। धमोग मंदिर से कुछ पहले चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही कालसी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में उतरकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हादसे में राधिका (2) पुत्री डमर और नरबहादुर (56) पुत्र गंगा बहादुर, निवासी अछाम कटारी, नेपाल की मौत हुई है। वहीं चालक चमन लाल (45) पुत्र हर्सू, निवासी चडगांव, शिमला, डमर (32), निशा (14), उर्मिला (30) और प्रदीप (5), सभी नेपाल निवासी, घायल हुए हैं।

एसएसआई कालसी नीरज कठैत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग नेपाली मजदूर थे और हिमाचल प्रदेश में काम पूरा करने के बाद अपने घर नेपाल लौट रहे थे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *