जॉर्ज एवरेस्ट को लीज पर देने के विरोध में मसूरी में सियासी टकराव


मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट को निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव देखने को मिला। मसूरी के हाथीपांव में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Auto Inserted Image
      

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता, बिल्लू थाली और अनुज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *