उत्तराखंड में बनेगा सबसे बड़ा Battery Energy Storage System, UJVNL लगाएगा 352 करोड़ का प्रोजेक्ट


उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) राज्य में अब तक का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) स्थापित करने जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल जिले में चीला जलविद्युत परियोजना के निकट 90 मेगावाट/225 मेगावाट-घंटा क्षमता की इस परियोजना पर करीब 352.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए यूजेवीएनएल ने निविदा भी जारी कर दी है।

Auto Inserted Image
      

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के जरिए कम बिजली मांग के समय ग्रिड से बिजली लेकर उसे बैटरियों में संग्रहित किया जाएगा। जरूरत बढ़ने पर यानी पीक डिमांड के दौरान यही बिजली दोबारा ग्रिड में आपूर्ति की जाएगी। इससे राज्य की बिजली व्यवस्था अधिक विश्वसनीय और संतुलित बनेगी।

परियोजना को 132 केवी चीला सब-स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होने के साथ ग्रिड प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा। खासकर गर्मी और अन्य समय में बढ़ने वाली बिजली मांग को पूरा करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यूजेवीएनएल इस परियोजना का निर्माण बिल्ड-ऑन-ऑपरेट-ट्रांसफर (BOOT) मॉडल पर करेगा। ऊर्जा क्षेत्र के लिहाज से इसे उत्तराखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में माना जा रहा है, जो भविष्य में नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर उपयोग और बिजली आपूर्ति की स्थिरता को बढ़ाने में मदद करेगी।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *