मसूरी में सड़क और डबल लेन पुल निर्माण में तेजी के निर्देश, मौके पर पहुंचे मंत्री महाराज


देहरादून। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को मसूरी के कोल्हूखेत स्थित पानी वाले बैंड के पास भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क और देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग पर निर्माणाधीन डबल लेन पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क मरम्मत और पुल निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात जल्द सामान्य हो सके।

Auto Inserted Image
      

मंत्री ने बताया कि 20 जुलाई की रात भारी बारिश के कारण पानी वाले मोड़ के पास करीब 20 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे मार्ग की चौड़ाई घटकर 2.50 मीटर रह गई। विभाग ने तत्काल जेसीबी मशीनों की मदद से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। अतिरिक्त पहाड़ कटान की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि आवागमन सुचारू बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की स्लोप ट्रीटमेंट विशेषज्ञ संस्था ULLMC ने मार्ग के किमी 20 और 25 का निरीक्षण किया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षात्मक कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

मंत्री महाराज ने देहरादून-मसूरी मार्ग के किमी 18 पर 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 60 मीटर स्पान के डबल लेन स्टील बॉक्स पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुल का फैब्रिकेशन कार्य पूरा हो चुका है और ग्राउंड इरेक्शन का कार्य 30 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है। देहरादून और मसूरी दोनों ओर पाइल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता ओ.पी. सिंह और अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मौजूद थे।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed