Uttarakhand News: कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि….


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से. नि.) एवं प्रसिद्ध निशानेबाज पद्मश्री श्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

Auto Inserted Image
      

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दोनों दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं, जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *