Uttarakhand News: भागवत कथा में शामिल हुए सीएम धामी: बोले—श्रवण से होती है बुद्धि की शुद्धि, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना….


देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया. इस अवसर पर उन्होंने भगवान की कथा श्रवण कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की.

Auto Inserted Image
      

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के धर्मपत्नी स्वर्गीय उमा जी के वार्षिक श्राद्ध पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में नगाण गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से देश में सनातन धर्म का स्वर्णिम युग आया है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर और अयोध्या में राममंदिर बना है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का अनुश्रवण मनुष्य की बुद्धि, विवेक जगाता है वहीं पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति मिलती है. उन्होंने कहा कि जैसे वृंदावन में वृंदा धाम है, वैसे ही उत्तराखण्ड में देव भूमि है, जहां चारधाम विराजमान हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के बाद बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया है. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि विकास एक दिन कि प्रक्रिया नहीं है बल्कि अनवरत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *