Uttarakhand News: केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बुकिंग 11 अप्रैल से शुरू, फर्जी वेबसाइट्स से बचने की अपील, ऐसे करें बुकिंग….


उत्तराखंड : चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) शुरू होने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं. शासन प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरणों में है. इसी बीच श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए हेली सेवा बुकिंग (Heli Service Booking) भी अब शुरू होने वाली है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप सेवाएं बुक कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग 11 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी. सेवाओं के लिए heliyatra.irctc.co.in पर Sign Up करना होगा. श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि टिकट बुक करते समय URL सावधानी से चेक करें. सावधानी और सतर्कता, फर्जी वेबसाइट्स स्कैम से बचें.

Auto Inserted Image
      

बता दें कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra 2026) की शुरुआत होने जा रही है. इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है. 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीयन करा लिया है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 10 अप्रैल से हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाने वाली है.

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए UCADA ने 8 कंपनियों को उड़ान की अनुमति दी है, जिनकी टिकट की बुकिंग IRCTC के आधिकारिक पोर्टल से 10 अप्रैल से होगी. श्रद्धालु IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट हेली यात्रा पोर्टल   जाकर बुक कर सकेंगे. वहीं इसके अलावा अगर कोई श्रद्धालु किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग करेगा तो ऑनलाइन फ्रॉड की संभावना ज्यादा है. इस बार पिछले साल की अपेक्षा हेली सेवाओं का किराया भी काफी कम तय किया गया है.

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए 6,077 रुपए प्रति व्यक्ति, फाटा से केदारनाथ के लिए 4,840 रुपए प्रति व्यक्ति और सिरसी से केदारनाथ धाम तक 3,043 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है. हालांकि, इसके अलावा जीएसटी और अन्य शुल्क देना होगा. ये किराया केवल एक तरफ का होगा.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *