चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, जानें 42 दिनों में कितने लोगों ने किए दर्शन… – NNSP


 उत्तराखंड : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। केदारनाथ, गंगोत्री धामा, बद्रीनाथ, नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का तांता लगा हुआ है। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।

Auto Inserted Image
      

श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

केदारनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2025) में भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मौसम की चुनौतियां भी श्रद्धालुओं के हौसले नहीं तोड़ पाई। जिसके चलते इस बार यात्रा में अकेले केदारनाथ धाम में 42 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन का रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 2 मई को श्री केदारनाथ और 4 मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे।

आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

केदारनाथ धाम (Kedarnath Yatra 2025) को लेकर सीएम धामी ने कहा कि यह सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। यहां हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बाबा केदार के आशीर्वाद से इस वर्ष भी यात्रा नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का हर प्रकार से ध्यान रखा गया है।



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed