उत्साह के साथ जारी है चारधाम यात्रा 2025, अब तक इतने लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन… – NNSP


उत्तराखंड : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2025) उत्साह के साथ जारी है. यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. रविवार को 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन किए. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में 24 लाख 54 हजार 724 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं.

Auto Inserted Image
      

यमुनोत्री धाम

यमुनोत्री धाम की यात्रा में अब तक 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. रविवार 8 जून को 11,373 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए.

गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम रविवार 8 जून को 10,082 श्रद्धालुओं ने यहां पर दर्शन. वहीं अब तक यहां 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं.

केदारनाथ

केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है. यहां हर दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. रविवार 8 जून को 23,609 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए. अब तक 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां आ चुके हैं.

बद्रीनाथ धाम

भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के लिए रविवार 8 जून को 25,567 श्रद्धालु पहुंचे. जबकि अब तक यहां 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.

हेमकुंड साहिब

हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू हुई. जिसके बाद से अब तक 65 हजार 578 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं. रविवार को 8427 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed