अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ,महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष बनी रीना मसीह,अन्य कई पत्रकारों की हुई नियुक्ति

रुड़की।अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ,महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती तानिया देवी सिंह ने रुड़की निवासी निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाने वाली रीना मसीह को उत्तराखंड प्रदेश का महिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति से पत्रकारों सहित अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर रीना मसीह ने अधिमान्य पत्रकार कल्याण संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार प्रकट किया,वहीं उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश की वरिष्ठ पत्रकार अनुराधा चावड़ा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव पद पर ओम प्रकाश जैन को मनोनीत किया गया है।इसी के साथ ही हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार ललित वर्मा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष,देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष,गोल्डी जोड़ा प्रदेश महासचिव,सुमित मित्तल प्रदेश सचिव,श्यामलाल बंसल प्रदेश महासचिव,बंसीलाल गोदारा जिलाध्यक्ष सिरसा,सुरेंद्र गोयल जिलाध्यक्ष कैथल,मनजीत कुमार कुरुक्षेत्र,आभा जैन प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला इकाई,अजय कुमार सेन जिलाध्यक्ष छिंदवाड़ा,नवनीत शर्मा हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उन्होंने बताया कि आगामी पन्द्रह दिसंबर को अधिमान्य पत्रकार संघ की हरियाणा इकाई द्वारा सिरसा में भव्य कलमवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा,जिसमें देश भर से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे।

Auto Inserted Image
      

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed