सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 8वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों के साथ दीपावली मनायी

देहरादून में 8वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों के साथ दीपावली मनाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 12 नवम्बर। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली के अवसर पर आज देहरादून के गढ़ी कैंट में 8वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों और अग्निवीरों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिठाई खिलाकर प्रकाश पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी हर साल दीपावली जवानों के साथ मनाते है। मंत्री बोले, सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते मेरी हमेशा कोशिश होती है कि भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएं। मंत्री बोले, अपने सैन्य सेवा के दौरान मैंने भी दिवाली का त्योहार घर से बाहर बॉर्डर पर मनाया है।
मंत्री ने कहा हमारी सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान सीमान्त एवं दुर्गम क्षेत्रों में देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सैनिकों की वजह से पूरा देश चैन की नींद सोता है। हमारे जवान अपने परिवारों से दूर रहकर देश की रक्षा के लिए जिस वीरता एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। मंत्री ने कहा किसैनिकों का सम्मान करना हर देश वासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हमारे सुरक्षा बलों का साहस अटल है। जवानों का त्याग और समर्पण ही हमें सुरक्षित रखता है।
इस अवसर पर कर्नल अर्श दीप सिंह, एसएम देवेन्द्र, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत, कैप्टन अनुप कुमार वर्मा, मेजर आशीष, जेसीओ और गढ़वाल राइफल्स के जवान सहित बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी भी उपस्थित रहे।

Auto Inserted Image
      

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed