हरिद्वार- मानव अधिकारों के संबंध में अखिल भारतीय स्तर पर पंजीकृत संस्था, द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गणेशपुरम कॉलोनी कनखल मे किया गया जिसकी अध्यक्षता सोहनवीर सिंह राठी ने की।


बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने मानव अधिकारों की आवाज बुलंद करने का वीणा उठाया।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष सुधांशु जोशी , सचिव सुभाष शर्मा, उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, तथा कार्यकारिणी सदस्यों में राजन त्यागी,नवीन चंद्र श्रीवास्तव,रकम सिंह,हरिश्याम सैनी,ऋषभ सैनी,दोहन वीर सिंह,उत्तम कुमार आदि को मनोनीत किया गया। सभी ने ईमानदारी एवम लगन से मानव अधिकारों के क्षेत्र में कार्य करने करने की शपथ ली एवम शुभकामनाए दी।

Auto Inserted Image
      

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed