चमोली-बिना बताये घर से गये व्यक्ति को थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा गैर जनपद देहरादून से किया सकुशल बरामद।
दिनांक 26/09/2023 को वादी जितेन्द्र सिंह ने अपने जीजा बिरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 ज्ञान सिंह विष्ट निवासी ग्राम लुणतरा थाना नन्दानगर (घाट) उम्र-52 वर्ष के घर से बिना बताए कहीं जाने व घर न आने के संबध में गुमशुदगी दर्ज करवायी।
उक्त के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु.अ.सं.17/23 धारा 365 भा.द.वि. बनाम गुमशुदा वीरेन्द्र सिंह पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से गुमशुदा उपरोक्त को दिनांक 03/11/2023 को मसूरी देहरादून से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पूछताछ पर विरेन्द्र सिंह उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अपनी पारिवारिक परेशानियों के कारण काफी परेशान हो गया था जिस कारण घर से बिना बताए चला गया था, मैं कुछ दिन नैनीताल मे रहा उसके बाद मसूरी आ गया था। मेरे साथ किसी प्रकार की कोई घटना नही हुई है, मै अपनी मर्जी से गया था।
पुलिस टीम-
1. अ.उ.नि. सन्दीप कुमार
2. कानि0 ना0पु0 नरेश सिंह
3. कानि0 ना0पु0 दिनेश सिंह

Auto Inserted Image
      

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed