देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व महानगर अध्यक्ष, भाजपा जिला देहरादून नीलम सहगल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने महानगर कार्यालय में नीलम सहगल को श्रद्धांजलि दी। महानगर कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महानगर की पूर्व अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर को लाकर श्रद्धांजलि दी गई।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी के साथ स्वर्गीय नीलम सहगल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि में विधायक खजान दास जी भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल आदित्य चौहान मधु भट्ट रविंद्र कटारिया महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों रतन सिंह चौहान संतोष सेमवाल सुनील शर्मा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी विनोद शर्मा प्रदीप कुमार अक्षर जैन रंजीत सेमवाल शाकूल उनियाल देवेंद्र बिष्ट पंकज शर्मा सौरभ नौटियाल पारस गोयल अंशुल चावला आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Auto Inserted Image
      

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed